प्रधानमंत्री मोदी की सात देशों की यात्रा पर कितना खर्च आया, सरकार ने दी जानकारी

PM Modi In Plane For Foreign Visit (1)

Photo: Twitter/Narendra Modi

The Hindi Post

मई से जुलाई महीने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात देशों की यात्रा की. इसमें अमेरिका और फ्रांस की हाई प्रोफाइल यात्राएं भी शामिल हैं. इन सात देशों की यात्रा पर केंद्र सरकार ने 1.79 करोड़ रुपये खर्च किए.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 19 मई से 15 जुलाई के बीच पीएम मोदी ने सात देशों – जापान, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मिस्र, फ्रांस और यूएई का दौरा किया था. इन देशों की यात्राओं पर कुल मिलाकर 1,79,38,717 करोड़ रुपये का खर्च आया है.

प्रधानमंत्री की यात्राओं पर होने वाला खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों की यात्राओं पर होने वाला खर्च संबंधित मंत्रालय के कोष से किया जाता है.

उच्च स्तरीय यात्राओं के माध्यम से भारत अपने राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करता है और विदेश नीति के उद्देश्यों को लागू करता है. सूत्रों ने कहा कि इन यात्राओं से उच्चतम स्तर पर विदेशी साझेदारों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण की समझ बढ़ी है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!