कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ?

Nitish Kumar (1) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

कितनी संपत्ति के मालिक हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ?

 

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बन गए है. आइए जानते हैं कि तीनों में से कौन ज्यादा अमीर है और किसकी नेटवर्थ कितनी है. तीनों नेताओं की नेटवर्थ उनके हलफनामों और सरकारी दस्तावेजों के आधार पर सार्वजनिक है.

 

बिहार गवर्नमेंट की वेबसाइट पर नीतीश कुमार की नेटवर्थ के बारे में बीते साल के अंत में डिटेल शेयर की गई थी

नीतीश कुमार की कुल नेटवर्थ 1.64 करोड़ रुपये है. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, उनके पास 21,052 रुपये नकद और विभिन्न बैंक खातों में कुल 60,812 रुपये जमा हैं. उनकी अधिकांश संपत्ति अचल है जिसकी कुल कीमत लगभग 1.48 करोड़ रुपये बताई गई है. मुख्यमंत्री पर किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं है और उनकी संपत्ति तीनों नेताओं में सबसे कम है.

 

नॉमिनेशन फाइल करते समय सम्राट चौधरी ने अपनी संपत्ति का खुलासा इलेक्शन कमीशन के सामने किया था

वहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जिन्होंने तारापुर सीट से जीत दर्ज की है. उनकी कुल नेटवर्थ 11.34 करोड़ रुपये से अधिक है. उनके और उनके परिवार के पास 1.71 लाख रुपये नकद और बैंक खातों में लगभग 27 लाख रुपये जमा हैं. पति-पत्नी के पास करीब 40 लाख रुपये मूल्य का सोना है. सम्राट चौधरी ने 32 लाख रुपये शेयर और म्यूचुअल फंड में, 10 लाख रुपये बीमा योजनाओं में और 10 लाख रुपये पीपीएफ में निवेश किए हैं. अचल संपत्ति के रूप में उनके पास मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों में 8 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की भूमि है. पत्नी के नाम पर 50 लाख रुपये की कृषि भूमि और 58 लाख रुपये की एक व्यावसायिक इमारत है. उनके पास लगभग 7 लाख रुपये की Bolero Neo कार है और उन पर कोई कर्ज नहीं है.

 

चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, विजय सिंहा की नेट वर्थ 11.62 करोड़ रुपये है

दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की नेटवर्थ 11.62 करोड़ रुपये है. उनके पास 1.25 लाख रुपये नकद, 59 लाख रुपये बैंक जमा और 91 लाख रुपये शेयर व बॉन्ड में निवेश है. उनके पास 25 लाख रुपये की Mahindra SUV है जबकि उनकी पत्नी के नाम Tavera और Bolero कारें हैं. दंपत्ति के पास 59 लाख रुपये की ज्वेलरी है. अचल संपत्ति में 16 लाख रुपये की कृषि भूमि, 87 लाख रुपये की गैर-कृषि भूमि, 4 करोड़ रुपये से अधिक की कॉमर्शियल बिल्डिंग्स और 2 करोड़ रुपये मूल्य के दो आवासीय घर शामिल हैं. हालांकि, उनके ऊपर 1.21 करोड़ रुपये का कर्ज भी है.

तीनों में तुलना करें तो सबसे अधिक संपत्ति विजय कुमार सिन्हा के पास है उसके बाद सम्राट चौधरी, जबकि सबसे कम नेटवर्थ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!