कैसी गुजारी CM केजरीवाल की तिहाड़ जेल में पहली रात?

Arvind Kejriwal In Tihar (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं. दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-2 में बंद CM केजरीवाल की बेचैनी भरी पहली रात गुजरी. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

जेल नंबर-2 पर सुरक्षाकर्मियों का लगातार कड़ा पहरा रहता है. जरूरत पड़ने पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) हस्तक्षेप करने के लिए तैयार रहती हैं. कैदियों पर नजर रखने के लिए 650 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.

सूत्रों के अनुसार, CM केजरीवाल ने सीमेंट के एक प्लेटफॉर्म पर आराम करते हुए कुछ समय बिताया और देर रात उन्हें अपने सेल में टहलते हुए देखा गया. CM केजरीवाल को लंच में घर का बना खाना दिया गया. उन्हें लंच और डिनर के लिए घर का बना भोजन खाने की अनुमति है.

केजरीवाल को दिल्ली सरकार के अधिकारियों से भी मिलने की अनुमति है. जेल नंबर-2 में लगभग 650 कैदी हैं, जिनमें से लगभग 600 को दोषी ठहराया जा चुका है.

केजरीवाल हफ्ते में दो बार परिवार के सदस्यों से भी मिल सकते हैं, लेकिन उनके नाम उस लिस्ट में होने चाहिए जिसे जेल की सिक्योरिटी टीम द्वारा मंजूरी दी गई हो. मधुमेह से पीड़ित CM केजरीवाल की हर रोज स्वास्थ्य जांच की जाएगी.

CM केजरीवाल को टीवी देखने की भी अनुमति है. सीएम के लिए जेल की निर्धारित गतिविधियों को छोड़कर समाचार, मनोरंजन और खेल देखने के लिए 18 से 20 चैनल उपलब्ध हैं.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!