रीवा में दुष्कर्म के आरोपी महंत के पुश्तैनी मकान पर चला बुलडोजर

House of rape accused Mahant Sitaram Das demolished in Rewa

Photo: Twitter@RewaCollector

The Hindi Post

रीवा | मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सर्किट हाउस में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कथावाचक महंत सीताराम दास महाराज के पुश्तैनी मकान को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया है।  ज्ञात हो कि बीते दिनों सीताराम दास ने यहां के राजनिवास सर्किट हाउस में एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। आरोपी को सिंगरौली से गिरफ्तार किया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त कार्रवाई की हिदायत दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार गुढ़वा में आरोपी सीताराम का पुश्तैनी मकान है, उस मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। यह सीताराम का पुश्तैनी मकान था और यहां वह रहा भी था।

आरोपी के खिलाफ पुलिस का रवैया भी सख्त है, उसे पुलिस थाने से न्यायालय तक पैदल तेज धूप में ले जाया गया था। इस आरोपी को देखने के लिए सड़क पर लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए थे, तो बड़ी संख्या में लोग आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग करते हुए नारे भी लगा रहे थे।

ज्ञात हेा कि राज्य में इससे पहले भी दुष्कर्म के आरेापियों के आशियानों पर प्रशासन को बुलडोजर चल चुका है। मुख्यमंत्री चौहान बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने के प्रशासन को निर्देश दे चुके है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!