आर्यन की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख से मिलने उनके घर ‘मन्नत’ पहुंचे सलमान

Salman reaches Shahrukh house after Aryan's arrest
The Hindi Post

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की एनसीबी द्वारा गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद, अभिनेता सलमान खान रविवार देर रात को शाहरुख खान से मिलने उनके घर ‘मन्नत’ पहुँचे। सलमान के शाहरुख के घर पहुंचने की तस्वीरें अब सामने आई हैं।

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता हैं, सलमान सफेद रंग की एसयूवी में बैठकर ‘मन्नत’ में जाते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान, शाहरुख के घर पर एक घंटा रुके। घर से बाहर आते वक्त भी, सलमान फोटोग्राफर्स के कैमरों में कैद हो गए।

गौरतलब हैं कि आर्यन के अलावा, अरबाज़ सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। तीनों एनसीबी की कस्टडी में 4 अक्टूबर तक हैं।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!