कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 9 की दर्दनाक मौत
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की जान चली गई. हादसा बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामशोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुआ. जब पीड़ित एक शादी समारोह से लौट रहे थे, तब नामशोल में उनकी बोलेरो की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पुरुलिया के बड़ाबाजार थाना क्षेत्र के अदबाना गांव से झारखंड के नीमडीह थाना क्षेत्र के तिलाईटांड जा रहे थे. वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने सभी यात्रियों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.
