91 साल की दादी के बांह पर निकला सींग, डॉक्टर ने शेयर की तस्वीर

horn grows on the arm of Taiwan woman (1)

Photo: facebook.com/Dr.Wong.Hon.Phin

The Hindi Post

ताइवान के एक डॉक्टर ने 91 वर्षीय वृद्ध महिला की बांह पर निकल आए सींग की तस्वीर शेयर की है. तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई.

डॉक्टर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि महिला की बांह पर 7 सेंटीमीटर लंबा और 4 मीटर चौड़ा सींग निकल आया है.

चंगहुआ शहर की 91 वर्षीय महिला का इलाज शहर के शिउचुआन अस्पताल में चल रहा है. महिला इस सींग से निजात चाहती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विचित्र उपांग को त्वचीय सींग के रूप में जाना जाता है. यह कॉम्पैक्ट केराटिन से बना है.

चिकित्सा दल ने इस बात पर गौर किया कि रोगी में यौन संचारित संक्रमण का कोई इतिहास नहीं है और वो कोई दवा भी नहीं ले रही थी.

महिला जब डॉक्टर के पास गई तो सींग एक जालीदार कपडे में लिपटा हुआ था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!