अमित शाह के विमान की गुवाहाटी में इमरजेंसी लैंडिंग, अगरतला जा रहे थे गृह मंत्री

Amit Shah BJP

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

The Hindi Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विमान ने बुधवार रात गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग की.

घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण, बुधवार रात को उनका विमान अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाया. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमित शाह का विमान डाइवर्ट करके गुवाहाटी भेजा गया.

पीटीआई ने एटीसी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि विमान को गुवाहाटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसे सुरक्षित लैंड करवाया गया.

अमित शाह को त्रिपुरा में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेना है जिसकी वजह से वो वहां गए है.


The Hindi Post
error: Content is protected !!