गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, मच गई चीख-पुकार, महिलाओं और बच्चों समेत 50…..

Accident in Una (Himachal Pradesh)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

गहरी खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, मच गई चीख-पुकार,  महिलाओं और बच्चों समेत 50…..

 

ऊना | हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गया.

इस हादसे में करीब 50 श्रद्धालु घायल हो गए . घायलों में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी शामिल हैं. सभी घायल हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के रहने वाले हैं.

जानकारी के मुताबिक, ये सभी श्रद्धालु दो दिन पहले पीर निगाह मंदिर में माथा टेकने और भंडारा करने के लिए आए थे. मंगलवार सुबह वे पीर निगाह से माता नैना देवी के दरबार के दर्शन के लिए जा रहे थे. मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक मोड़ के पास खाई में पलट गया.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई . स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी और राहत-बचाव का काम शुरू किया.


हादसे में घायल हुए 30 लोगों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया . अस्पताल के डॉक्टर ने बताया, “हमारे पास लगभग 30 घायल आ चुके हैं . इसमें से एक घायल की स्थिति काफी नाजुक है. उसे प्राथमिक उपचार देकर रेफर किया गया है . बाकियों का उपचार चल रहा है. हमारे सभी डॉक्टर्स और सारी टीम लगी हुई है.”

घायल श्रद्धालु नंदलाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम पीर निगाह आए थे, एक मोड़ के पास गाड़ी खाई में गिर गई.”

वहीं, दूसरे श्रद्धालु सोमनाथ ने कहा, “हम पीर निगाह आए थे, माथा टेककर वापस जा रहे थे. जब गाड़ी ऊपर से नीचे की ओर उतर रही थी, तभी खाई में पलट गई.”

BY IANS

हिमाचल प्रदेश : ऊना में बड़ा हादसा; खाई में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 50 घायल

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!