हिमाचल के बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा दिल्ली में मृत पाए गए

Ram Swaroop Sharma BJP MP (1)

राम स्वरूप शर्मा (फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी के दो बार के सांसद राम स्वरूप शर्मा रहस्यमय परिस्थितियों में बुधवार को अपने सरकारी आवास पर मृत पाए गए। वो 62 साल के थे। पुलिस ने ये जानकारी दी। 2019 के लोकसभा चुनाव में शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व दूरसंचार मंत्री सुखराम के पोते 32 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के करीबी माने जाते थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से लंबे समय से जुड़े हुए थे।

वह ट्विटर पर काफी सक्रिय थे। आखिरी बार उन्होंने 14 मार्च को ट्वीट किया था।

2014 के लोकसभा चुनाव में, शर्मा ने कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह – जो छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं, को बड़े अंतर से हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले उन्होंने कोविड-19 के टीकाकरण की पहली खुराक ली थी।

मंडी देश के सबसे बड़े संसदीय क्षेत्रों में से एक है, जिसमें किन्नौर और लाहौल-स्पीति की आदिवासी बहुल विधानसभा सीटों के अलावा कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्र शामिल हैं।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!