कोविड-19 : भारत में 1.82 लाख से अधिक मामले, 5164 मौतें

0
478
प्रतीकात्मक तस्वीर
The Hindi Post

नई दिल्ली | भारत में कोरोनावायरस महामारी से संक्रमति लोगों का आंकड़ा रविवार को बढ़कर 1.82 लाख से अधिक हो गया है, जबकि देश में कोविड-19 संक्रमण के चलते पांच हजार से अधिक मौत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े पेश करते हुए कहा, “देश में कुल 1 लाख 82 हजार 142 कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 5 हजार 164 लोगों की मौत हो चुकी है।”

मंत्रालय ने आगे कहा, “वर्तमान में 89 हजार 995 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 86 हजार 983 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।”

अंडमान एवं निकोबार और मिजोरम ही दो ऐसे राज्य हैं, जहां कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं हैं। वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी जारी है। राज्य में अब तक कोरोना के कारण 2,197 लोगों की मौत हुई है, जबकि कुल 65,168 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें 34,890 कोरोना पॉजिटीव हैं और 28,081 स्वस्थ हो चुके हैं।

तमिलनाडु में कुल आंकड़ा 21,184 पहुंच गया है। 1,010 लोग पॉजिटिव हैं, जबकि 12 हजार लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। यहां अब तक 160 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजधानी दिल्ली में भी लगातार संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में अब तक 18,549 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 10,058 लोग पॉजिटिव हैं, जबकि 8,075 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 716 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात मे अब तक आकड़े के मुताबिक 16,343 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 6,106 पॉजिटिव हैं, 9,230 स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। यहां 1,007 लोगों की मौत हुई है।

आंध्र प्रदेश में 3,569 लोग इस बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से 1,220 पॉजिटिव है। 2,289 लोगों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 60 लोगों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 4 पहुंच गया है। जिनमें से तीन पॉजिटिव है और एक को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। असम में कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 1,185 पहुंच चुकी है, जिनमें से 1,018 पॉजिटिव हैं और 163 को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

बिहार में रविवार सुबह तक 3,635 लोग संक्रमित बताए गए हैं। इनमें से 1,998 पॉजिटिव हैं और 1,618 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। यहां 20 लोगों की मौत हुई है। चंडीगढ़ में रविवार सुबह तक यह आंकड़ा 289 पहुंच चुका है, जिनमें से 96 पॉजिटिव हैं, 189 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 4 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों का आंकड़ा 447 है। इनमें से 344 पॉजिटिव हैं, जबकि यहां 102 स्वस्थ हो चुके हैं। यहां एक शख्स की मौत हुई है। इधर दादर नगर हवेली में सिर्फ 2 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं।

गोवा में अब तक 70 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 29 पॉजिटिव हैं, 41 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है । उधर हरियाणा में यह संख्या 1,923 पहुंच गई है, जिनमें से 932 पॉजिटीव हैं। यहां 971 को डिस्चार्ज किया गया और 20 लोगों की मौत हुई है । हिमाचल प्रदेश में यह आंकड़ा 313 बना हुआ है जिनमें से 197 पॉजिटिव हैं। 111 को डिस्चार्ज किया गया, जबकि 5 लोगों की प्रदेश में मौत हुई है।

जम्मू एवं कश्मीर में रविवार सुबह तक 2,341 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 1,405 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं, 908 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 28 की मौत हो गई है। उधर कर्नाटक में यह आंकड़ा 2,922 पहुंच चुका है। 1,877 मरीज पॉजिटिव है। 997 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है, जबकि यहां 48 लोगों की मौत हुई है।

उधर, झारखंड में आंकड़ा 563 पहुंच चुका है। 302 अभी भी पॉजिटिव हैं, जबकि 256 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। यहां 5 लोगों की मौत हुई है ।

केरल में 1,208 मामले सामने आए हैं। 624 पॉजिटिव है और 575 स्वस्थ घोषित किया चुके हैं। यहां 9 लोगों की मौत हुई है । लद्दाख में 74 मामले दर्ज किए गए है, जिनमें से 31 पॉजिटिव हैं, 43 स्वस्थ हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा 7,891 पहुंच चुका है। यहां 3,104 लोग पॉजिटिव बताए गए हैं, जबकि 4,444 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। यहां 343 लोगों की मौत भी हुई है। उधर मणिपुर में आंकड़ा 62 चुका है, 54 पॉजिटिव हैं, जबकि 8 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है।

मेघालय में 27 मामले दर्ज किए गए हैं। 14 पॉजिटिव हैं और 12 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि यहां एक की मौत हुई है। उधर, नागालैंड में 36 मामले अब तक दर्ज किए गए हैं। उड़ीसा में रविवार सुबह तक 1,819 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 762 पॉजिटिव है। 1,050 स्वस्थ हो चुके हैं। यहां 7 लोगों की मौत हुई है। पुडुचेरी में 57 मामले दर्ज किए गए हैं, 37 पॉजिटिव है। 14 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है। पंजाब में 2,233 मामले अब तक सामने आए हैं, जिनमें से 222 पॉजिटिव हैं और 1967 को स्वस्थ घोषित किया जा चुका हैं। यहां 44 लोगों की मौत हुई है।

राजस्थान में आंकड़ा 8,617 पहुंच गया है। इसमें से 2,685 पॉजिटिव हैं, जबकि 5,739 स्वस्थ घोषित किया जा चुके हैं। यहां 193 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में अब तक सिर्फ एक मामला दर्ज किया गया है। त्रिपुरा में कुल 268 मामले अब तक सामने आए हैं। 96 मरीज पॉजिटिव हैं, जबकि 172 स्वस्थ हो चुके हैं ।

इस बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना से संक्रमण की संख्या 7,745 हो गई है, जिनमें से 2,834 पॉजिटिव हैं। 4,410 स्वस्थ घोषित किए गए। प्रदेश में 201 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में 5,130 मामले दर्ज किए गए, 2,851 पॉजिटिव हैं।1970 स्वस्थ हो गए हैं, जबकि 309 लोगों की यहां मौत हो गई है।

आईएएनएस


The Hindi Post