यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला ने कहा- “मैं यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करती हूं, मुझे पैसा मिलता है…”, महिला के पति ने लगाए ये आरोप
यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला ने कहा- “मैं यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करती हूं, मुझे पैसा मिलता है…”, महिला के पति ने लगाए ये आरोप
यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ काम करने वाली महिला और उसके पति के बीच का विवाद सामने आया है.
दरअसल, महिला के पति ने थाने पहुंचकर अपनी पत्नी पर जान से मरवाने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए है. वही महिला ने भी पति के आरोपों का जवाब दिया है.
मेरठ के इंचौली थाने पहुंचे खुर्शीद उर्फ सोनू ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुर्शीद सोते हुए दिख रहा है. वह पत्नी पर गंभीर आरोप लगा रहा है. वह बार-बार कहता है कि उसकी पत्नी उसे मरवाना चाहती है. उसने पुलिस से खुद की और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई. खुर्शीद का आरोप है कि उसकी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक बाहर रहती है. उसका दावा है कि पत्नी शादाब के कहने पर उसे धमकाती है.
खुर्शीद ने यह भी कहा कि वह दिल का मरीज है और इसके बावजूद पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. वायरल वीडियो में वह कहता नजर आता है कि शादी के बाद भी उसकी पत्नी के कई लोगों से रिश्ते रहे जिन्हें उसने नजरअंदाज किया. अब वह शादाब जकाती के साथ जुड़ी हुई है. उसने आरोप लगाया कि पत्नी ने हाल ही में देहरादून जाने की बात कही और विरोध करने पर झूठ बोला कि वह थाने में है. इसके बाद उसे किसी साजिश की आशंका हुई.
पति के आरोपों के जवाब में महिला इरम ने भी अपना वीडियो जारी किया और सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इरम ने कहा कि वह शादाब जकाती के साथ सिर्फ प्रोफेशनल तौर पर काम करती है और इसके बदले उसे मेहनताना मिलता है. उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे मारता-पीटता था और पैसों की मांग करता था. चार बच्चों की जिम्मेदारी उसके कंधों पर है इसलिए घर चलाने के लिए वह काम करने को मजबूर है.
इरम ने साफ कहा कि शादाब जकाती न तो उस पर कोई दबाव डालते हैं और न ही जबरदस्ती कहीं ले जाते हैं. वह अपनी मर्जी से काम करती है और जब चाहती है घर लौट आती है. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले ही उसे तलाक दे दिया है और अब वह फाइनल तलाक चाहती है. उसने यह भी स्पष्ट किया कि शादाब जकाती से उसका कोई अफेयर नहीं है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को भी जांच में शामिल किया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने से पहले किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.
Hindi Post Dot In
