पति धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी, शेयर की परिवार की अनदेखी तस्वीरें

Hema Malini and Dharmendra (1) (1)

Photo: X@dreamgirlhema

The Hindi Post

नई दिल्ली | हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था. गुरुवार को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई. इसमें देओल परिवार के सभी सदस्य ओर बॉलीवुड के कई अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हुई.

वही पति को याद करते हुए हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर किए हैं. इनमें उनका पूरा परिवार एक दूसरे पर प्यार लुटाता हुआ दिख रहा है.

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर परिवार की अनसीन फोटो शेयर की है जिसमें धर्मेंद्र बेटी ईशा और अहाना को गले लगाए हुए दिख रहे हैं. एक फोटो में हेमा और धर्मेंद्र के गले में फूलों की बड़ी माला है. एक अन्य फोटो में हेमा अपने पति धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर कार्ड गिफ्ट करते हुए नजर आ रही है. इसके कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे टू द लव ऑफ मॉय लाइफ.”

फोटोज को देखकर साफ पता चल रहा है कि हेमा और परिवार के बाकी सदस्य धर्मेंद्र के बिना खुद को कितना अधूरा महसूस कर रहे हैं.

हेमा मालिनी ने कैप्शन में लिखा, “कुछ प्यारे पारिवारिक पल, बेहद अनमोल तस्वीरें. मुझे पता है कि तस्वीरों की भरमार है, लेकिन ये प्रकाशित नहीं हुई हैं और इन्हें देखकर मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं.”

इससे पहले गुरुवार को हेमा मालिनी ने निधन के तीन दिन बाद पहली बार सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के जाने का दुख व्यक्त किया था. उन्होंने अभिनेता को अपना सब कुछ बताते हुए अपनी जिंदगी को उनके बिना शून्य बताया था.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!