नेपाल में हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 6 यात्री थे सवार, सभी यात्रियों की गई जान

Helicopter Passenger Depositphotos_153970538_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नेपाल में बड़ी दुर्घटना घट गई है. माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) के पास लमजुरा (Lamjura) में 6 लोगों को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. सोलुखुम्बु (Solukhumbu) से काठमांडू जा रहे इस हेलिकॉप्टर में 6 लोग सवार थे. इसमें से पांच यात्री मेक्सिको के नागरिक थे.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकाप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है.

दुर्घटनास्थल पर तैनात पुलिस अधिकारी निरंजन बासनेत ने बताया कि पांच शव मिल गए हैं और छठे लापता व्यक्ति की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया था. यह हेलीकाप्टर सोलुखुंवु जिले के सुरके से आ रहा था.

द काठमांडू पोस्ट (The Kathmandu Post) की रिपोर्ट के अनुसार, पांच विदेशी पर्यटकों को दुनिया की सबसे बड़ी चोटी – माउंट एवरेस्ट की सैर पर ले गया निजी कंपनी का वाणिज्यिक हेलीकॉप्टर काठमांडू लौट रहा था, जब सुबह 10:15 बजे नियंत्रण टॉवर से उसका संपर्क टूट गया.

हेलीकाप्टर को कैप्टेन चेत बहादुर गुरुंग उड़ा रहे थे. हेलिकॉप्टर का मलबा भकांजे गांव के लमजुरा के चिहांडांडा में मिला है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!