बच्ची पर गिरा भारी भरकम कांच का दरवाजा, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने

Ludhiana Collage Nov 28 (1) (1)
The Hindi Post

पंजाब के लुधियाना से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक बच्ची पर शीशे का भारी भरकम दरवाजा गिर गया. इससे बच्ची की जान चली गई.

जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि तीन साल की बच्ची पर शीशे का दरवाजा गिर जाता है. बच्ची इसके नीचे दब जाती है और चिल्लाने लगती है. मौके पर मौजूद लोग उसे (बच्ची) दरवाजे के नीचे से निकालते है और इलाज के लिए अस्पताल ले जाते है. मगर, वहां बच्ची को मृत घोषित कर दिया जाता है. घटना के बाद माता-पिता सदमे में हैं. परिवार में मातम छाया हुआ है.

यह दर्दनाक हादसा लुधियाना के घुमार मंडी मार्केट में स्थित एक शोरूम में 24 नवंबर को शाम को हुआ. पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. जिसने भी वीडियो को देखा वो सिहर उठा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!