जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती, अस्पताल ने जारी किया बयान

nadda

बीजेपी नेता जेपी नड्डा / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

जेपी नड्डा AIIMS में भर्ती, अस्पताल ने जारी किया बयान

 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है.

AIIMS द्वारा 14 अगस्त को जारी आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री को 13 अगस्त की शाम अस्वस्थता महसूस हुई थी जिसके बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की गहन जांच की.

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जांच प्रक्रिया के तहत उनकी कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई. वर्तमान में उनकी हालत स्थिर है. एहतियात के तौर पर उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है.

AIIMS प्रबंधन के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!