अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने किया पहला पोस्ट, लिखा- “धर्म जी….”
फोटो क्रेडिट: आईएएनएस
अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने किया पहला पोस्ट, लिखा- “धर्म जी….”
नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए ये समय असहनीय पीड़ा से भरा है. उनके पति धर्मेंद्र का निधन हो गया है. वो इस दुनिया को छोड़ के जा चुके है.
धर्मेंद्र देओल के निधन के बाद पहली बार हेमा मालिनी ने अपना दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.
हेमा ने लिखा- “धर्म जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे. प्यारे पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के पिता, दोस्त, फिलोसफर, गाइड और वो इंसान जिनके पास मैं जरूरत के समय में बिना कुछ सोचे समझे जा सकती थी. वो मेरे लिए सब कुछ थे. हम अच्छे और बुरे वक्त से गुजरे. उन्होंने अपने सरल व्यवहार और फ्रेंडली अप्रोच के साथ मेरे परिवार के सभी लोगों का दिल जीता. उन्होंने सबके प्रति प्यार दिखाया. एक पब्लिक पर्सनैलिटी होने के नाते, उनका टैलेंट, उनकी मानवता, यूनिवर्सल अपील उन्हें बाकी सभी लेजेंड्स से अलग ‘यूनीक आइकन’ बनाती है.”
”फिल्म इंडस्ट्री में उनकी उपलब्धि और फेम हमेशा जिंदा रहेगा. मैं अपने दुख को बयां नहीं कर सकती हूं. उनका जाना मेरी जिंदगी में ऐसा खालीपन छोड़ गया है जो कभी नहीं भर पाएगा. इतने सालों तक साथ रहने के बाद मैं बस यादों के सहारे जीने को मजबूर हो गई हूं. इन स्पेशल मोमेंट्स के सहारे मैं उन पलों को दोबारा से जी पाऊंगी.”
अपनी इस इमोशनल पोस्ट के साथ हेमा ने धर्मेंद्र संग पुरानी फोटोज को पोस्ट किया है. उन्होंने दूसरी पोस्ट के कैप्शन में लिखा- “सालों का साथ, हमेशा रहेगा. तस्वीरों में हेमा और धर्मेंद्र के कई कैंडिड मोमेंट्स नजर आते हैं. बेटियों संग भी उनकी तस्वीरें हैं.”
बता दें कि धर्मेंद्र देओल का निधन 24 नवंबर को हो गया था. निधन के तुरंत बाद ही आनन-फानन में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. वह काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे और मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती थे. उनके आखिर समय में डॉक्टर ने उन्हें स्थिर बताते हुए अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था. हालांकि, 5 दिन बाद ही उन्होंने अपने जुहू वाले घर में अंतिम सांस ली.
