कार को ‘बना’ दिया हेलीकॉप्टर, कटा इतने हजार का चालान

kunda car
The Hindi Post

शादी विवाह में किराए पर देने के लिए कार को हेलीकॉप्टर का आकार देकर सड़क पर चलाना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने मोडिफाइड कार को कब्ज़े में लेकर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसे सीज कर दिया. जौनपुर महाराजगंज थाना क्षेत्र लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर का आकर दे दिया था. उसे शादी ब्याह में दूल्हे के लिए बुक करता था. दिनेश कुमार पटेल इसे चला रहा था. पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मंगलवार रात बंधवा बाजार पहुंचे तो उन्हें हेलीकॉप्टर के आकार की कार दिखाई पड़ी. वह कार कोतवाली ले गए और 25 हजार रुपये का चालान कर सीज कर दिया.

कोतवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर के आकार की कार सीज कर दी गई है. उसके मालिक की तलाश की जा रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!