अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने की खुदखुशी, खुद को मारी गोली

Y. Puran Kumar 2 (1)

आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

हरियाणा के एडीजीपी रैंक के सीनियर पुलिस अधिकारी ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. उनके घर में ही उनका शव पाया गया. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी अमनपीत पी हैं. इस समय वह एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान गई हैं. वाई पूरन कुमार चंडीगढ़ सेक्टर 11 के सरकारी आवास में रहते थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तुरंत सेक्टर 16 के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एडीजीपी पूरन कुमार इस समय पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज सुनारिया में सेवा दे रहे थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस फरेंसिक टीम के साथ उनके आवास पर पहुंची. पूरन कुमार 2001 के आईपीएस अधिकारी हैं.

जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी ने सोमवार को ही एक गनमैन से बंदूक ली थी. वहीं मंगलवार को जब पूरन कुमार की बेटी बेसमेंट में पहुंची तो वह फर्श पर घायल अवस्था में पड़े थे. बेटी ने ही लोगों को घटना की जानकारी दी.

पूरन कुमार हरियाणा कैडर के एक सम्मानित आईपीएस अधिकारी थे और कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवा दे चुके थे. वह अकसर कई मुद्दे सरकार के सामने उठाते रहते थे. बीते दिनों में उन्होंने आईपीएस अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी सरकार से शिकायत की थी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!