हरियाणा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार जीते केवल 32 वोटों से

Devender Attri (1)
The Hindi Post

हरियाणा विधानसभा चुनाव रिजल्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. 2019 में किंगमेकर रहे जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को उचाना कलां से करारी हार का सामना करना पड़ा है. वो छठे स्थान पर रहे.

इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी में जीत हार का अंतर मात्र 32 वोटों का रहा. यहां बीजेपी के देवेंद्र अत्री ने जीत हासिल की. उन्हें 48968 वोट मिले. वहीं कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह को 48936 वोट मिले. पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे.

तीसरे स्थान पर निर्दलीय उम्मीदवार वीरेंद्र घोघड़िया रहे. उन्हें 31456 वोट मिले. निर्दलीय उम्मीदवार विकास को 13458 वोट मिले. वहीं दुष्यंत चौटाला को 7950 वोट मिले.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!