भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में हुआ निधन, लड़ चुकी है हरियाणा विधान सभा का चुनाव

Sonali Phogat (1)
The Hindi Post

हरियाणा की भाजपा नेत्री और टिक टोक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है। वो 42 साल की थी।

मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदली थी। तब शायद ही उनको आभास हुआ हो कि उनका निधन हो जाएगा।

सोनाली के पति का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी है।

सोनाली फोगाट ने 2019 में हरियाणा विधान सभा का चुनाव (भाजपा की टिकट पर) आदमपुर सीट से लड़ा था पर उनको हार का मुंह देखना पड़ा था। इस सीट पर कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने जीत हासिल की थी।

हाल में ही कुलदीप बिश्नोई, कांग्रेस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गए है।

फोगाट, रियलिटी टीवी शो, बिग बॉस का हिस्सा भी रह चुकी है। कैरियर के शुरुआती दिनों में सोनाली ने हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग भी की थी। उन्होंने टीवी शो और कुछ हरियाणवी फिल्मों में भी काम किया था।

सोनाली का जन्म, 21 सितंबर 1979 को हिसार (हरियाणा) के छोटे से गांव भूथन में हुआ था। उनके पिता किसान है। उनके तीन बहनें और एक भाई है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!