ऑपरेशन सिंदूर पर की टिप्पणी, पुलिस ने अशोका विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान को किया गिरफ्तार

Ali Khan Mahmudabad

अली खान महमूदाबाद (फाइल फोटो | आईएएनएस )

The Hindi Post

चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस ने 42 वर्षीय अली खान महमूदाबाद को गिरफ्तार किया है. अली हरियाणा की अशोका यूनिवर्सिटी में पढ़ाते है. उन पर आरोप है कि उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” पर टिप्पणी की है. इसी के चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा (हरियाणा) के महासचिव योगेश जठेरी की शिकायत पर महमूदाबाद को गिरफ्तार किया गया है.

अली खान महमूदाबाद को सशस्त्र विद्रोह या विध्वंसकारी गतिविधियों को भड़काने और धार्मिक विश्वासों का अपमान करने से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

इसके साथ ही उन पर देशद्रोह का आरोप भी लगा है. हालांकि, अली की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.

अली खान की गिरफ्तारी के बारे में अशोका विश्वविद्यालय ने प्रतिक्रिया दी है. यूनिवर्सिटी ने कहा, “हमें पता चला है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को पुलिस ने आज सुबह हिरासत में ले लिया. हम इस मामले में और जानकारी जुटा रहे है. अशोका विश्वविद्यालय जांच में पुलिस और स्थानीय अधिकारियों का पूरा सहयोग करेगा.”

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!