लखनऊ की महिला डेंटिस्ट ने किया सुसाइड, धूम्रपान करने और शराब पीने के लिए किया गया था मजबूर
Photo: IANS
बेंगलुरू | लखनऊ की एक दंत चिकित्सक ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अपने सहकर्मी द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद अपनी जान ले ली. पुलिस ने यह जानकारी दी.
महिला डॉक्टर एमएस रमैया मेमोरियल अस्पताल में काम करती थी. पुलिस के मुताबिक उसी अस्पताल में काम करने वाला सुमित नाम का उसका सहकर्मी उसे परेशान कर रहा था.
आरोप है कि सुमित ने पीड़िता को जबरन शादी के लिए मजबूर किया था. उसने उसे जबरन शराब पीने और धूम्रपान करने के लिए भी दबाव डाला था.
सुमित मृतका से पैसों की भी मांग कर रहा था. डॉक्टर ने उसकी किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिए था.
इससे खफा सुमित ने कथित तौर पर अस्पताल में डॉक्टर के चरित्र के बारे में तरह-तरह की अफवाह फैला दी. इसके बाद महिला ने खुदकुशी करने जैसा घातक कदम उठा लिया.
घटना 25 जनवरी को हुई थी। संजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आईएएनएस
