28 वर्षीय ऋतिक ने गाय को चिकन मोमो खिलाए, पुलिस ने FIR दर्ज कर की गिरफ्तारी
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब (गाए को चिकन मोमोज खिलाता ऋतिक चांदना)
28 वर्षीय ऋतिक ने गाय को चिकन मोमो खिलाए, पुलिस ने FIR दर्ज कर की गिरफ्तारी
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कथित तौर पर पैसों के लालच में गाय को चिकन मोमो खिला दिया. इतना ही नहीं उसने इसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
इस वीडियो के सामने आने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए. उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह पूरा मामला सेक्टर-56 स्थित हुड्डा मार्केट का है.
नाम- ऋतिक चांदना
धर्म- हिन्दू
काम- गाय को नानवेज खिलाना
पढाई- दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए अंग्रेजी ऑनर्स का स्टूडेंट!वीडियो हरियाणा के गुरूग्राम का है…और इस लड़के का कहना है कि मुस्लिम लड़के इसको फंडिंग करते थे और गाय को मांस खिलाने के लिए बोलते थे…बांकि वीडियो देखिए तो… pic.twitter.com/rCKzMJFzSF
— Prince Singh- RK (@princesinghrk) December 9, 2025
गुरुग्राम पुलिस के PRO (प्रवक्ता) संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए कहा, “सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के संबंध में सेक्टर-56 थाने में लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी. वीडियो में गाय को नॉन-वेज मोमो खिलाते हुए देखा गया. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. युवक की पहचान 28 वर्षीय ऋतिक के रूप में हुई है. इस केस में चार्जशीट दाखिल की जाएगी.”
वही ऋतिक चांदना ने मीडिया से बात करते हुए अपनी गलती मानी और कहा कि लोगों ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया था जिस कारण उसने गाय को मोमोज खिला दिए. उसने यह भी कहा कि वो आगे से ऐसा नहीं करेगा.
ऋतिक ने बताया कि उसके पिता बिजनेसमैन और मां डॉक्टर है. वह गुरुग्राम का रहने वाला है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
