बेटे ने मां पर चाकू से कई वार कर उतारा मौत के घाट, सहमे लोग, पुलिस ने कलयुगी पुत्र को किया गिरफ्तार

Gurugram man arrested for stabbing mother to death (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

गुरुग्राम | गुरुग्राम के शिवपुरी इलाके में कथित संपत्ति विवाद को लेकर हुई घटना में एक बेटे ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने कहा, ये घटना गुरुवार को रात करीब 8.30 बजे की है।

आरोपी मनीष भंडारी ने अपनी 66 वर्षीय मां वीना कुमारी के गले और सीने पर धारदार चाकू से कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मनीष को गिरफ्तार किया जा चूका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक झगड़ो के कारण साल 2018 से मनीष की पत्नी उससे अलग रह रही थी। मनीष पेशे से एक इंजीनियर हैं पर इस समय उसके पास कोई जॉब नहीं थी। वह अपनी पत्नी को घर वापस लाना चाहता था पर उसकी मां ने इंकार कर दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव देशवाल ने बताया कि, “इस बात पर दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई और गुस्से में आकर मनीष ने अपनी मां वीना पर हमला पर दिया और मौके से भाग निकला”

मृतका के पति की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसको गिरफ्तार कर लिया है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!