खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने गृहमंत्री अमित शाह की विदेश यात्रा की जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की

Pannu IANS (1) (1)

गुरपतवंत पन्नू (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)

The Hindi Post

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर से भारत को गीदड़ भभकी दी है। पन्नू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विदेश यात्रा के बारे में खुफिया जानकारी देने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। इसके अलावा पन्नू ने सीआरपीएफ स्कूलों के बहिष्कार का भी ऐलान किया है। पन्नू ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीआरपीएफ के मुखिया हैं और सीआरपीएफ ही खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार है।

अमित शाह को निज्जर की हत्या के लिए बताया जिम्मेदार

पन्नू ने कहा कि ऐसे में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए लोगों को काम पर रखने और न्यूयॉर्क में उसकी हत्या की साजिश रचने के लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं। पन्नू ने कहा कि अमित शाह की विदेश यात्रा के बारे में जो भी कोई जानकारी देगा, उसे एक मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। पन्नू ने कहा कि सीआरपीएफ अमृतसर में गोल्डन टेंपल पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में वह 1984 में हुए सिख दंगों के लिए भी जिम्मेदार है।


The Hindi Post
error: Content is protected !!