बाजौर में बारूदी कोहराम: आत्मघाती हमले में उड़ी पाक सेना की चेक पोस्ट, 11 जवानों के उड़े परखच्चे

pakistan bajaur

हमले के बाद इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

बाजौर में बारूदी कोहराम: आत्मघाती हमले में उड़ी पाक सेना की चेक पोस्ट, 11 जवानों के उड़े परखच्चे

 

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बाजौर जिले में आत्मघाती हमले में 11 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है. विद्रोहियों ने विस्फोटक से भरी एक गाड़ी को सुरक्षाबलों की संयुक्त चेक पोस्ट की दीवार से टकरा दिया जिससे पूरी इमारत ढह गई.

भीषण धमाका: हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास की रिहायशी इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. इसमें एक मासूम बच्ची की भी जान चली गई. वही महिलाओं और बच्चों समेत सात अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं.

जवाबी कार्रवाई: पाकिस्तानी सेना (ISPR) का दावा है कि मुठभेड़ में 12 हमलावर मारे गए हैं.

पुराना राग: अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलता को छिपाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने इस घटना में भी भारत का नाम घसीटने की कोशिश की है.

फिलहाल इलाके में फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.


हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!