उमेश पाल हत्याकांड में घायल हुए दूसरे गनर की भी गई जान, अस्पताल में चल रहा था इलाज
उमेश पाल हत्याकांड में घायल हुए कांस्टेबल राघवेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई. बुधवार शाम को उनका निधन हो गया. डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे पर उनको बचाया नहीं जा सका.
उमेश पाल को बचाने में एक कांस्टेबल की तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरा कांस्टेबल घायल हो गया था. उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया था. राघवेंद्र का लखनऊ के PGI में इलाज चल रहा था.
BSP विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. उनकी सुरक्षा में दो पुलिस कांस्टेबल लगे थे. इसमें से एक कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे गनर की आज जान चली गई.
यानि इस घटना में तीनों की मृत्यु हो चुकी है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
