हाथ में रिवॉल्वर लेकर बच्चों को पढ़ाता नजर आया स्कूल हेडमास्टर, वीडियो आया सामने

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

कन्नौज (उत्तर प्रदेश) | उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के शाहजहांपुर गांव में एक प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर को लाइसेंसी रिवॉल्वर के साथ क्लास में पढ़ाते हुए देखा गया. वीडियो में हेडमास्टर आशीष राजपूत अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर पकड़े नजर आ रहे हैं.

हेडमास्टर आशीष राजपूत कथित तौर पर क्लास में बच्चों के सामने रिवाल्वर लेकर पहुंचे थे. कक्षा में रिवाल्वर लाने से पहले, आशीष राजपूत का असिस्टेंट टीचर विष्णु चतुर्वेदी से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी.

विष्णु चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि हेडमास्टर ने उन्हें भी हथियार दिखाकर धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह वह हेडमास्टर से अपनी हाजिरी को लेकर बात करने गए।

विष्णु ने कहा, “जब मैंने मेडिकल लीव ली थी तो अटेंडेंस रजिस्टर में मुझे एब्सेंट क्यों दिखा दिया गया.” उन्होंने कहा कि जब वो इस बारे में बात करने के लिए हेडमास्टर के पास गए तो उन्होंने उसको भी हथियार दिखा कर धमकाया था.

इस दौरान उनकी उनसे बहस हो गई और प्रधानाध्यापक ने उन्हें हथियार दिखाते हुए धमकी दी. वह बच्चों के सामने खुलेआम हथियार लेकर घूमते रहते हैं. बच्चों ने भी आरोप लगाया कि हेडमास्टर सर उनको हथियार दिखा कर डराते थे.

वहीं हेडमास्टर ने आरोप लगाया कि इस वीडियो के माध्यम से उन्हें फंसाया जा रहा है. राजपूत ने कहा कि यह वीडियो पुराना है.

राजपूत ने दावा किया, “मैं सोमवार को अपनी रिवॉल्वर स्कूल लेकर नहीं गया था। यह पुराना वीडियो मेरी छवि को खराब करने के लिए वायरल किया गया है.”

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विमल तिवारी ने कहा कि अस्टिेंट टीचर ने उन्हें घटना की जानकारी दी है. मैंने हेडमास्टर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है. मैं इस मुद्दे को देख रहा हूं और दोनों पक्षों की बात सुनकर कार्रवाई करूंगा.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!