‘गली बॉय’ के रैपर एमसी टॉड फोड का हुआ निधन, जोया, रणवीर, सिद्धांत ने शोक व्यक्त किया

MC Tod Fod (1)

यह तस्वीर रणवीर सिंह द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं

The Hindi Post

मुंबई | रैपर धर्मेश परमार उर्फ एमसी तोड़ फोड़ का 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। उन्होंने जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गली बॉय’ के गीत ‘इंडिया 91’ को अपनी आवाज दी थी, जिसमें रणवीर सिंह ने भूमिका निभाई थी।

धर्मेश मुंबई के बहुभाषी हिप-हॉप समूह ‘स्वदेशी’ से जुड़े थे। हालांकि उनकी मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर एमसी टॉड फोड के निधन पर संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने धर्मेश की एक तस्वीर अपलोड की और कैप्शन में लिखा, “आप बहुत जल्दी चले गए। रेस्ट इन पीस ।”


View this post on Instagram

A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar)

‘गली बॉय’ के अभिनेता रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुवेर्दी ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। रणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टूटे दिल वाले इमोजी के साथ रैपर की एक तस्वीर साझा की।

सिद्धांत ने दिवंगत गुजराती रैपर के साथ अपनी पिछली बातचीत का एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दोनों अपने संगीत और प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने टूटे दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, ‘आरआईपी भाई,’।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!