फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ 16 भाषाओं में सबटाइटल के साथ रिलीज होगा

Gulabo-Sitabo_600x309_800x412

इमेज: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

मुंबई | अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ का प्रीमियर 16 भाषाओं के सबटाइटल के साथ होगा, जिसमें अरबी, रूसी, पोलिश और जर्मन भाषा भी शामिल हैं।
शूजीत सरकार का निर्देशन ‘गुलाबो सिताबो’ ड्रामा फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगा, क्योंकि हाल ही में कोरोनावायरस के कारण सभी सिनेमाघरों में ताला लगा हुआ है।
फिल्म का प्रीमियर लगभग 16 सबटाइटल भाषा के साथ होगा। यह अरबी, रूसी, पोलिश, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इतालवी, पुर्तगाली, इन्डोनेशियाई, मलय, कोरियाई, ग्रीक, हिब्रू, तुर्की के साथ अंग्रेजी में रिलीज होगा।
‘गुलाबो सिताबो’ 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!