दुर्घटनाग्रस्त विमान का वो पार्ट मिल गया जिससे पता चलेगा कि क्यों क्रैश हुआ था एयर इंडिया विमान

Digital Video Recorder IANS (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट एअर इंडिया के विमान की दुखद दुर्घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को विमान के मलबे से डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) बरामद किया है. यह दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में काफी महत्वपूर्ण साक्ष्य होता है. डीवीआर ‘बोइंग 787 ड्रीमलाइनर’ विमान के मलबे के बीच पाया गया, जो सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, और पास के आवासीय परिसर में जा गिरा था.

विमान का पिछला हिस्सा मेघानी नगर में बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल मेस पर गिरा, जिससे इमारत को काफी क्षति पहुंची और इसमें मौजूद 24 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई. वहीं कई मेडिकल और नर्सिंग छात्र घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर मौजूद गुजरात एटीएस के एक अधिकारी ने कहा, ‘यह एक डीवीआर है, जिसे हमने मलबे से बरामद किया है. फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम जल्द ही यहां आएगी और डिवाइस की जांच करेगी, जो दुर्घटना की ओर ले जाने वाली घटनाओं के क्रम के बारे में महत्वपूर्ण सुराग दे सकती है.’

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!