70 साल की उम्र में गुजरात की महिला बनी माँ, बेटे को दिया जन्म

0
1329
The Hindi Post

यह ख़बर आपको हैरान कर देगी। इसको ईश्वर का चमत्कार कहे या विज्ञान की देन कि एक 70 वर्षीय महिला ने अपनी शादी के 45 साल बाद, एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।

गुजरात के कच्छ में रहने वाली इस बुजुर्ग महिला जीवूबेन राबरी ने IVF यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया। महिला का दावा है कि वह 70 साल की है।

उनके गांव में जश्न का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मां और बच्चा दोनो स्वस्थ है।  दंपति जीवूबेन और उनके पति मालधारी (75) बेहद खुश है। दोनो चर्चा का विषय बने हुए है।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जीवूबेन ने एक प्रेसवार्ता में अपना बेटा पत्रकारों को दिखाया था। उन्होंने बताया कि शादी के 45 साल बाद भी उनकी कोई संतान नही थी। इसलिए दंपति ने डॉक्टर नरेश भानुशाली को संपर्क किया था।

नवभारत टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर भानुशाली ने दंपति को स्पष्ट बताया कि उम्र ज़्यादा होने के कारण बच्चे को जन्म देना मुश्किल होगा, लेकिन उन लोगो ने डॉक्टर और भगवान पर अपने विश्वास का हवाला दिया।

फिर विट्रो फर्टिलाइजेशन तकनीक का सहारा लिया गया जिससे इस दंपति को संतान की प्राप्ति हुई।

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post