ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात GRP सिपाही ने की छेड़छाड़, सो रही महिला यात्री को…, VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड

GRP PAINT 2 (1)

छात्रा से छेड़छाड़ के बाद वीडियो बनने पर आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आया /( फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात GRP सिपाही ने की छेड़छाड़, सो रही महिला यात्री को…, VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड

 

प्रयागराज एक्सप्रेस में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. इस ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला यात्री से GRP सिपाही ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. आरोप है कि GRP सिपाही आशीष गुप्ता ने युवती को गलत तरह से छुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 14 अगस्त को एक महिला यात्री प्रयागराज एक्सप्रेस से दिल्ली से प्रयागराज आ रही थी. रात का समय था. महिला अपनी सीट पर सो रही थी. आरोप है कि जीआरपी सिपाही आशीष गुप्ता ने उन्हें कथित तौर पर बैड टच किया. इस कारण महिला यात्री जग गई. उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में जीआरपी सिपाही को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है. वह महिला यात्री से माफी मांग रहा है. वीडियो में सिपाही डर के मारे हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगते और नौकरी बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा हैं. हालांकि वीडियो बना रही महिलाओं ने सिपाही को जमकर फटकार लगाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष गुप्ता इसी ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती की शिकायत पर एसपी जीआरपी प्रशांत वर्मा ने सिपाही को तुरंत निलंबित कर दिया है और साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल हिंदी पोस्ट डॉट इन इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!