मध्य प्रदेश में महिलाओं के समूह ने पिज्जा डिलीवरी गर्ल के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
इंदौर | मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में पिज्जा कंपनी की महिला कर्मचारियों ने आपसी विवाद के चलते अपनी एक साथी की सरेराह पिटाई कर दी। इस पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
मामला द्वारिकापुरी क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां फूड कंपनी डोमिनोज में काम करने वाली नंदिनी यादव ने पिंकी और तीन महिला साथियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
in #Indore a female employee of Dominos is brutally beaten up by a gang of 4 girls. Its video is viral on social media. #MadhyaPradesh#shivrajsingh pic.twitter.com/1mY7ojwHUr
— prashant sharma (@prashan86388870) June 14, 2022
नंदिनी का आरोप है कि वह शनिवार को अपने काम पर जा रही थी उसी दौरान पिंकी ने अपनी तीन अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर उसको रोका और जमकर पिटाई की। वह जमीन पर गिर गई, वह लोगों से मदद मांगती रही, मौके पर कई लोग थे मगर कोई बचाव और मदद के लिए आगे नहीं आया।
सोशल मीडिया पर इसी मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार लड़कियां एक लड़की को घेर कर मार रही है।
इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि सभी पांचो लड़कियां डोमिनोज कंपनी में काम करती है और उनका आपसी विवाद है। उसी के चलते यह घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
आईएएनएस
हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे
