ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह का हुआ निधन, तमिलनाडु में हेलीकाप्टर हादसे में हुए थे बुरी तरह जख़्मी

Group Captain Varun Singh

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर क्रैश में जीवित बचे ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह का का आज सुबह निधन हो गया है। भारतीय वायुसेना ने ट्विटर के माध्यम से यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 

भारतीय वायुसेना ने ट्विटर पर लिखा कि बड़े दुःख के साथ यह सूचित करना पड़ रहा है कि ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह जिनको हेलीकॉप्टर दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थी का आज सुबह निधन हो गया।

तमिलनाडु में 8 दिसंबर को भारतीय वायु सेना का Mi-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुखद हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अफसरों/कर्मियों का निधन हो गया था।

ग्रुप कैप्टेन वरुण सिंह भी जनरल बिपिन रावत के साथ उसी हेलीकाप्टर में था जो क्रैश हो गया था।

 

 

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!