“पापा ने लाइटर से….”, 35 लाख के लिए विवाहिता से हैवानियत, 7 साल के बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया, हुई मौत

dowry murder

आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को जिंदा जला दिया /( फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

“पापा ने लाइटर से….”, 35 लाख के लिए विवाहिता से हैवानियत, 7 साल के बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जलाया, हुई मौत

 

 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को दहेज के लालच में जिंदा जलाकर मार डाला. आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अपने बच्चे के सामने अंजाम दिया. उसने 7 साल के बच्चे के सामने उसकी मां पर पेट्रोल छिड़कर उसे जिंदा जला दिया, जिसके चलते महिला की तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक ये घटना ग्रेटर नोएडा के ही सिरसा गांव की है. यहां कथित तौर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने विवाहिता को बेरहमी से मारकर आग के हवाले कर दिया गया. मृतका की पहचान निक्की के तौर पर हुई, जिसकी शादी दिसंबर 2016 में विपिन नाम के शख्स से हुई थी. विपिन ने ही निक्की की नृशंस हत्या कर दी, जिससे सभी स्तब्ध हैं.

हैरानी की बात यह है कि महिला की खौफनाक हत्या के मामले में बच्चे का दिल दहलाने वाला बयान सामने आया है, जिसका कहना है कि पापा ने मां को लाइटर से जला डाला, जिसके चलते उसकी मौत हो गई. मृतका की बहन का कहना है कि निक्की के ससुराल वाले लगातार दबाव बना रहे थे कि दहेज में 35 लाख रुपये दिए जाएं.

यह भी बताया गया कि निक्की के घर वालों ने शादी में स्कॉर्पियों गाड़ी के साथ ही काफी सारा सामान भी दिया था. इसके बावजूद ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. मृतका की बहन कंचन ने बताया है कि 21 अगस्त को निक्की के पति विपिन और उसके परिवारवालों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!