सरकार ने 41 दवाओं की कीमतें घटाई

Medicines Depositphotos_1011610_S (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | सरकार ने मधुमेह, हृदय रोग और लिवर से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली 41 दवाओं की कीमतें कम कर दी हैं.

फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स उन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जाएंगी.

फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न दवाओं के कम कीमत की जानकारी तत्काल प्रभाव से डीलरों और स्टॉकिस्टों को दें.

एनपीपीए की 143वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आवश्यक दवाओं की कीमतें जनता के लिए सस्ती उपलब्ध हो.

भारत दुनिया में मधुमेह के सबसे अधिक मामलों वाले देशों में से एक है. यहां 10 करोड़ से अधिक मधुमेह रोगी हैं, जिन्हें दवा की कीमत में कटौती से लाभ होने की उम्मीद है.

 

IANS

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!