राष्ट्रपति भवन में स्थित ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदला गया
राष्ट्रपति भवन में स्थित मुगल गार्डन का नाम बदल दिया गया हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अब से मुगल गार्डन ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा.
बताया जा रहा है कि मुगल गार्डन का नाम अमृत महोत्सव के तहत बदला गया है.
यह उद्यान हर साल आम लोगों के लिए खुलता है. इस साल भी 31 जनवरी से खुलेगा. यहां लोग ट्यूलिप और गुलाब की विभिन्न प्रजातियों के फूलों को देखने आते हैं.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
