सरकार ने शाहरुख खान को दी Y + केटेगरी की सुरक्षा
फोटो: ट्विटर
अभिनेता शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. उनकी उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनको अब Y + केटेगरी की सिक्योरिटी दी जाएगी.
दरअसल, शाहरुख खान ने 2023 में ‘जवान’ और ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों दी है. दोनों ही फिल्मों ने रेकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म की बड़ी सक्सेस को देखते हुए कहा गया कि शाहरुख की जान को खतरा है.
जवान और पठान की सफलता के बाद से शाहरुख को धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया है.
दरअसल, शाहरुख ने राज्य सरकार को एक लिखित शिकायत दी थी कि उनकी फिल्म पठान और जवान की सफलता के बाद से ही उन्हें धमकी भरे काल आ रहे हैं.
बता दे कि ये पेड सुरक्षा है. यानि अपनी सिक्योरिटी का खर्च शाहरुख खुद उठाएंगे. शाहरुख सरकार को भुगतान करेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान के साथ अब से 6 पुलिस कमांडो रहेंगे. एक्टर देशभर में जहां भी जाएंगे, उन्हें हर जगह सिक्योरिटी दी जाएगी. उनके घर के बाहर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
