सुहागरात पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन के सपने हुए चकनाचूर, चार …..

Bride Wedding mehendi-4004297_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

सुहागरात पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन के सपने हुए चकनाचूर, चार दिन…….

 

गोरखपुर में एक नवविवाहिता ने अपने पति के खिलाफ धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है और पिता बनने में सक्षम नहीं है लेकिन यह तथ्य शादी से पहले छुपाया गया.

दुल्हन और उसके परिवार ने इसे धोखाधड़ी करार दिया है. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए समझौता कराने की कोशिश कर रही है और यदि समझौता नहीं होता तो कानूनी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा.

मामला सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है दूल्हा बीटेक तक शिक्षित है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है. शिक्षित और नौकरीपेशा होने के कारण पीड़िता के परिवार ने उसे योग्य वर मानते हुए शादी तय की थी. करीब एक पखवाड़ा पूर्व धूमधाम से शादी हुई. विवाह के बाद दुल्हन उम्मीदों और सपनों के साथ ससुराल पहुंची लेकिन शादी के बाद की पहली को उसे पति की शारीरिक अक्षमता का पता चला. यह खबर दुल्हन के लिए भावनात्मक आघात लेकर आई.

दुल्हन ने सबसे पहले यह बात अपनी बहन को बताई जिसके बाद मामला परिवार तक पहुंचा. पीड़िता के पिता ने हस्तक्षेप कर ससुराल पक्ष से बात करने की कोशिश की. कई दिनों तक दोनों परिवारों में विवाद चलता रहा जिसके बाद आपसी सहमति से एक प्रतिष्ठित चिकित्सा केंद्र पर युवक की जांच कराई गई. रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि युवक प्रजनन में अक्षम है. रिपोर्ट सामने आने के बाद दुल्हन पक्ष ने सम्मानजनक तरीके से तलाक की मांग रखी लेकिन दूल्हा पक्ष ने तलाक के लिए तैयार होने से इंकार कर दिया. इसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की.

थाना प्रभारी महेश चौबे ने मामले की पुष्टि करते हुए मीडिया को बताया कि पीपीगंज क्षेत्र के निवासी ने शिकायत दी है जिसमें दूल्हे की शारीरिक अक्षमता और शादी में जानकारी छिपाने का आरोप है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच शुरू हो चुकी है और दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है. यदि बातचीत से समाधान नहीं निकलता तो संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह घटना विवाह के समय जानकारी छिपाने व धोखाधड़ी जैसे गंभीर सवालों को जन्म देती है. नवविवाहिता वर्तमान में न्याय और उचित निर्णय की प्रतीक्षा में है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!