अजीबोगरीब इश्क: 15 साल के भतीजे संग फरार हुई 35 साल की चाची, कर रहे थे शादी की तैयारी तभी…..

woman n boy

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

अजीबोगरीब इश्क: 15 साल के भतीजे संग फरार हुई 35 साल की चाची, कर रहे थे शादी की तैयारी तभी…..

 

यूपी के गोरखपुर से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे. पीपीगंज थाना क्षेत्र में एक 35 साल की महिला अपने 15 साल के भतीजे के साथ फरार हो गई. इसका पता घर वालों को तब हुआ जब दोनों अचानक घर से निकले लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे. घर वालों ने दोनों को बहुत खोजने की कोशिश की हालांकि इसके बाद भी इनका कोई पता नहीं चल पाया. आखिरकर थक-हार कर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को खोज निकाला. हालांकि लड़के की चाची अभी भी लड़के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है. वहीं लड़के को भी घर वाले समझाने में लगे हुए हैं.

ये पूरा मामला पीपीगंज का है जहां एक चाची अपने कक्षा 9 में पढ़ने वाले भतीजे के साथ घर छोड़कर भाग निकली. दोपहर में दोनों अचानक गायब हुए तो घरवालों को लगा कहीं घूमने गए होंगे. लेकिन जब रात बीत गई और मोबाइल बंद आने लगे तो परिवार के हाथ-पांव फूल गए. पहले तो लोकलाज के डर से परिवार ने मामला दबाए रखा.लेकिन जब रिश्तेदारों के यहां भी सुराग नहीं मिला तो हार मानकर पुलिस के पास पहुंचना पड़ा.

पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसने घरवालों के होश उड़ा दिए. पता चला कि लड़के के चाचा बाहर रहकर नौकरी करते हैं. घर वालों ने बताया कि चाची और भतीजा घंटों फोन पर बातें किया करते थे. लेकिन रिश्ता चाची-भतीजे का था इसलिए किसी ने कभी शक की निगाह से नहीं देखा. दोनों के भागने के 10 दिन बाद सोमवार को दूसरे जिले की पुलिस ने इस अनोखी जोड़ी को पकड़ लिया. पुलिस तब हैरान रह गई जब पता चला कि दोनों भागकर शादी करने की फिराक में थे. लेकिन जब दोनों को थाने लाया गया तो हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. चाची का कहना था कि वो भतीजे के साथ ही रहना चाहती है. वहीं लड़के के पिता अपना सिर पकड़कर बैठ गए. काफी देर तक मायके वालों और ससुराल वालों ने अपनी बेटी को समझाया. उधर लड़के को भी उसके भविष्य और पढ़ाई का वास्ता दिया गया जिसके बाद मामला शांत हुआ.

थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है. काफी मिन्नतों और काउंसलिंग के बाद लड़का घर जाने को तैयार हुआ और चाची को भी उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया. फिलहाल पीपीगंज के इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!