चौंका रहीं सोने-चांदी की कीमतें, चांदी एक झटके में ₹7500 सस्ती, सोना……

GOLD RATE

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

चौंका रहीं सोने-चांदी की कीमतें, चांदी एक झटके में ₹7500 सस्ती, सोना……

 

वैश्विक तनाव और मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट ने निवेशकों को हैरान कर दिया है.

सोमवार को शेयर बाजार के धराशायी होने के साथ ही सुरक्षित निवेश का विकल्प माने जाने वाले गोल्ड और सिल्वर के दाम भी धड़ाम हो गए.

चांदी की कीमत में एक ही झटके में 7,542 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई, जिससे इसका भाव 2,68,285 रुपये से गिरकर 2,60,743 रुपये पर आ गया. इसी तरह, 24 कैरेट सोना भी 1,808 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1,59,826 रुपये के स्तर पर पहुंच गया.

गौरतलब है कि 29 जनवरी के अपने लाइफ-टाइम हाई लेवल से तुलना करें तो चांदी अब तक करीब 1.59 लाख रुपये और सोना लगभग 33,270 रुपये सस्ता हो चुका है.

आमतौर पर युद्ध या वैश्विक अस्थिरता के समय सोने-चांदी की मांग और कीमतें बढ़ती हैं लेकिन वर्तमान स्थिति इसके उलट है. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध की शुरुआत में कीमतों में जो तेज उछाल आया था, अब निवेशक वहां से मुनाफावसूली (Profit Booking) कर रहे हैं.

अनिश्चितता के इस माहौल में निवेशक कीमती धातुओं के बजाय नकदी (Cash) अपने पास रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं जिसके कारण बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा है और कीमतों में यह बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!