Gold-Silver की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, सिर्फ 17 दिन में सब बदल गया! बस इतनी रह गई कीमत…..

gold silver

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

Gold-Silver की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, सिर्फ 17 दिन में सब बदल गया! बस इतनी रह गई कीमत…..

 

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट (Gold-Silver Price Crash) का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं. पिछले सप्ताह के मामूली उछाल के बाद आज चांदी की कीमतों में 8,000 रुपये से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे यह अपने रिकॉर्ड हाई से 1.84 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. वहीं, सोने के भाव में भी करीब 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है.

चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट

सोमवार को MCX पर कारोबार शुरू होते ही 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी पिछले बंद भाव के मुकाबले 8,857 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. शुक्रवार को चांदी 2,44,360 रुपये पर बंद हुई थी, जो आज गिरकर 2,35,503 रुपये के स्तर पर आ गई.

हाई से 1.84 लाख रुपये टूटी चांदी

बता दें कि 29 जनवरी को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का अपना सर्वकालिक उच्च स्तर (All-Time High) छुआ था. उस शिखर से तुलना करें तो महज 17 दिनों के भीतर चांदी 1,84,545 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है.

सोने के भाव भी हुए धड़ाम

चांदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सोने की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी गई. MCX पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाला सोना शुक्रवार के बंद भाव (1,55,895 रुपये) से गिरकर 1,54,1 91 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस तरह 24 कैरेट सोना एक झटके में 1,704 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.

शिखर से 38,905 रुपये नीचे आया गोल्ड

सोने ने भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. सोमवार की गिरावट के बाद सोना अब अपने हाई लेवल से 38,905 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है.

 

डिस्केलमर :  सोने-चांदी में किसी भी तरह के निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह अवश्य लें.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!