फिर गिरे गोल्ड और सिल्वर के दाम, 2106 रुपये लुढ़का सोना और चांदी….

gold

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

फिर गिरे गोल्ड और सिल्वर के दाम, 2106 रुपये लुढ़का सोना और चांदी….

 

पिछले एक हफ्ते में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. बीते सप्ताह सोना ₹2,106 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹11,250 प्रति किलोग्राम तक लुढ़क गई.

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (5 जून 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर ₹1,54,190 प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी जो 2 जून को ₹1,56,296 थी. वहीं, चांदी का रेट भी घटकर ₹2,54,950 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुआ था.

बाजार में इस मंदी की मुख्य वजह शादियों का सीजन खत्म होना और खरीदारों की कमी है.

इंपोर्ट ड्यूटी में भारी बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) सुरक्षित रखने के लिए सोने और चांदी पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार आयात पर खर्च होने वाले पैसे को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है .

पीएम मोदी की अपील
वैश्विक आर्थिक हालातों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से अगले एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है, ताकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सके.

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 

महत्वपूर्ण सूचना: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से है और इसे निवेश की सलाह न माना जाए. सोने-चांदी की कीमतें वैश्विक और स्थानीय कारकों के कारण लगातार बदलती रहती हैं. बाजार जोखिमों को देखते हुए, किसी भी प्रकार के निवेश या खरीद से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (एक्सपर्ट) से विमर्श अवश्य करें.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!