सोना-चांदी बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरे भाव, चांदी ₹1 लाख से ज्यादा सस्ती

Silver AI ChatGPT Image Dec 31, 2025, 01_13_40 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सोना-चांदी बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरे भाव, चांदी ₹1 लाख से ज्यादा सस्ती

 

कीमती धातुओं के बाजार में शुक्रवार को वो मंजर देखने को मिला जिसकी कल्पना निवेशकों ने शायद ही की होगी. पिछले कई हफ्तों से रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे सोने और चांदी की कीमतों का बुलबुला आखिरकार फूट गया है. विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक, ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने के बाद इन धातुओं में ऐसी गिरावट आई कि एक ही दिन में चांदी का भाव 1 लाख रुपये से ज्यादा गिर गया, जबकि सोना भी 33,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया.

चांदी का ‘बुलबुला’ फूटा: एक दिन में ₹1.07 लाख की गिरावट
चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने कमोडिटी बाजार को हिलाकर रख दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते गुरुवार को चांदी 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी. लेकिन शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक चांदी का रेट क्रैश होकर सीधे 2,91,922 रुपये पर आ गया. यानी महज 24 घंटे के भीतर चांदी 1,07,971 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई.

अगर गुरुवार के ऑल-टाइम हाई लेवल (4,20,048 रुपये) से तुलना करें, तो चांदी अपने उच्चतम स्तर से 1,28,126 रुपये नीचे गिर चुकी है.

सोना भी हुआ धड़ाम: ₹42,000 प्रति 10 ग्राम तक की कमी
चांदी के नक्शेकदम पर चलते हुए सोने की चमक भी फीकी पड़ गई है. एमसीएक्स पर गुरुवार को सोना 1,83,962 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जो शुक्रवार को क्लोजिंग तक फिसलकर 1,50,849 रुपये पर आ गया. इस तरह सोने के भाव में एक ही दिन में 33,113 रुपये की भारी गिरावट आई.

रिकॉर्ड स्तर की बात करें, तो गुरुवार को सोना 1,93,096 रुपये के अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंचा था. इस हाई लेवल से तुलना की जाए तो सोना अब तक 42,247 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!