180 किमी/घंटे की गति से दौड़ रही वंदे भारत-2 में स्थिर दिखा पानी का ग्लास, वीडियो आया सामने

Vande Bharat Train
The Hindi Post

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘वंदे भारत-2’ के स्पीड ट्रायल का वीडियो ट्विटर पर साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। इस दौरान, पानी से भरा ग्लास इस ट्रेन में रखा दिखाई दे रहा है। ट्रेन की इतनी तेज रफ्तार होने के बावजूद, पानी का ग्लास स्थिर है। पानी ग्लास से जरा भी नही छलका। इस वीडियो के माध्यम से रेल मंत्री ने यह ही दिखाने का प्रयास किया है।

वीडियो को ट्वीट करते हुए, रेल मंत्री ने लिखा, “सुपीरियर राइड क्वालिटी। ग्लास की ओर देखिए। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति में भी स्थिर।”

एक मिनट के इस वीडियो को लाखों लाइक मिले है। काफी लोगों इन इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। इस वीडियो पर अबतक पांच लाख से ज्यादा व्यू है।

यहां देखे वीडियो

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!