उत्तराखंड के माणा गांव में ग्लेशियर टूटा, 47 मजदूर दबे, सीएम धामी ने….

Avalanche in Kedarnath (1)

फोटो: आईएएनएस सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

चमोली | उत्तराखंड के चमोली के माणा गांव में शुक्रवार को एक ग्लेशियर टूग गया. इसकी चपेट में आने से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के 57 मजदूर दब गए. 10 मजदूरों को बचा लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर भारत-चीन सीमा के पास स्थित माणा गांव में निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान अचानक ग्लेशियर टूट गया और वहां मौजूद 57 मजदूर इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और बर्फ में दबे मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं.

वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर दुख जताया हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है. भगवान बद्री विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं.”

माणा गांव बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित हैं. फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा हैं.

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी किया हैं.

आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति अभी बनी रहेगी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!