एक ब्वायफ्रेंड के लिए भिड़ गईं लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. राज्य के सारण जिले से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि एक लड़की को कुछ लड़कियां मार रही है. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह झगड़ा बॉयफ्रेंड को लेकर हुआ. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. तब से यह वीडियो इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है.
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो पांच दिन पुराना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मारपीट हरिहर क्षेत्र के सोनपुर मेले में हुई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लड़कियां मिलकर एक लड़की को जमकर पीट रही हैं. कोई पैर चला रहा तो कोई घूसे. लड़की को बाल पकड़कर नीचे गिराने की कोशिश हो रही है. इस दौरान एक लड़का इस लड़की को छुड़वाने की कोशिश कर रहा है पर लड़कियां उसे पीटती ही जा रही है.
बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ती पापा की परियां 😇#Saran #ViralVideo #Bihar pic.twitter.com/HJ3tk1RuBb
— Himanshu dixit 💙 (@HimanshuDixitt) November 29, 2022
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह लड़कियां इसलिए इतनी उग्र थी क्योंकि दूसरी लड़की ने उनमें से एक के बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड बना लिया था और वो मेले में उसके साथ घूम रही थी. इस बात को लेकर लड़कियों ने उसे सबक सिखाने की सोची.
मारपीट होते देख मेले में आए लोग ठहर गए. लोग इस घटना का वीडियो बनाने लगे. फिलहाल लड़कियों की पहचान नहीं हो पाई है. हिंदी पोस्ट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
