धीमा जहर देकर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की खत्म की थी जिंदगी, कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
तिरुवनंतपुरम | केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम की एक स्थानीय अदालत ने शेरोन राज (युवक) हात्याकांड में आरोपी युवती को फांसी की सजा सुनाई है. इस मामले में दूसरी आरोपी ग्रीष्मा की मां को बरी कर दिया गया है जबकि कोर्ट ने उसके (ग्रीष्मा) चाचा को भी दोषी करार दिया है.
11 दिनों तक अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद, 25 अक्टूबर, 2022 को शेरोन की जहर से मौत हो गई थी.
शेरोन राज के माता-पिता ने ग्रीष्मा को मिली सजा से राहत की सांस ली है. मगर मां को बरी किए जाने पर सवाल उठाए है और इस फैसले (मां को बरी) को हाई कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है.
आपको बता दे कि ग्रीष्मा और शेरोन करीबी दोस्त थे लेकिन ग्रीष्मा की किसी और से सगाई हो गई थी. इससे उनके संबंधों में खटास आ गई थी.
अदालत में पेश किए गए सबूतों के अनुसार, ग्रीष्मा को एक ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर यकीन था जिसके मुताबिक उसका पहला पति मर जाएगा, जिससे बाद उसे दूसरा विवाह करना पड़ेगा. इस बात पर विश्वास करते हुए वह शेरोन से रिश्ता खत्म करना चाहती थी.
14 अक्टूबर 2022 को अपनी शादी से लगभग एक महीने पहले ग्रीष्मा ने शेरोन को अपने घर बुलाकर और उसे एक आयुर्वेदिक औषधि पीला दी. शोरेन को जरा भी शक नहीं हुआ क्योंकि आयुर्वेदिक दवाएं अक्सर कड़वी होती है. जो दवा उसे पी थी वो भी कड़वी थी.
ग्रीष्मा के घर से निकलने के बाद शेरोन को बेचैनी और उल्टियां होने लगी. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अपनी मौत से पहले शोरेन ने अपने एक दोस्त से शक जताया था कि उसे ग्रीष्मा ने जहर दिया है और अब यह बात कोर्ट में सच साबित हुई है.
With Inputs From IANS
